- 18 जनवरी, 2016 से वियतनाम के ‘पौध संरक्षण विभाग’ (PPD) द्वारा मूंगफली के लिए आयात स्वीकृति प्रारंभ की गई।
- इस प्रतिबंध को वियतनाम के प्रतिनिधिमंडल की दिसंबर, 2015 में हुई भारत यात्रा के परिप्रेक्ष्य में हटाया गया है।
- 6 अप्रैल को वियतनाम द्वारा भारत से मूंगफली के आयात पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया गया था।
- यह प्रतिबंध जनवरी, 2015 के बाद से भारत द्वारा निर्यातित मूंगफली की खेप में Caryedon Serratus और Trogodrma Granarium नामक दो कोरांटीन (Quarantine) कीट पाए जाने के कारण लगाया गया था।
- भारत विश्व में मूंगफली का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है।
- भारत में उगाई जाने वाली मूंगफली की किस्में हैं-चंद्रा, चित्रा, कौशल, प्रकाश, अंबर, कुबेर आदि।